Sugarcane juice gives relief in summer: गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में लोग ठंडी चीजों की ओर रुख करते हैं और
Sugarcane juice gives relief in summer: गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में लोग ठंडी चीजों की ओर रुख करते हैं और गन्ने का जूस एक लोकप्रिय विकल्प बन जाता है। ताजा गन्ने के रस में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि ऊर्जा भी देते हैं।
गन्ने के जूस में छिपे हैं कई पोषण तत्व
गन्ने के जूस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर और जिंक जैसे खनिज तत्व मौजूद होते हैं। यह विटामिन ए, बी1, बी2, बी3 और सी का भी अच्छा स्रोत है। इसमें नींबू, अदरक या नारियल पानी मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है।
गन्ने के जूस के फायदे
- तेज़ धूप और गर्मी में शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।
- ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करता है।
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे मुंहासे कम होते हैं।
- लिवर और किडनी की कार्यशैली सुधारता है।
- पाचन शक्ति को बढ़ावा देता है।
- स्किन में निखार लाता है और एजिंग के संकेत कम करता है।
- कैंसर से लड़ने की क्षमता को मजबूत कर सकता है।
- नेचुरल डाईयूरेटिक की तरह काम करता है, जिससे यूटीआई में राहत मिलती है।
लेकिन सावधान! गन्ने का जूस हर किसी के लिए नहीं
गन्ने का जूस जितना फायदेमंद हो सकता है, उतना ही नुकसानदायक भी अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में न किया जाए। खासकर कुछ लोगों को इससे बचना चाहिए।
गन्ने के जूस के नुकसान
डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरा: इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के बावजूद ग्लाइसेमिक लोड अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
वजन बढ़ने का खतरा: इसमें कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है।
दांतों को नुकसान: अधिक शुगर के कारण दांतों में कैविटी या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
एलर्जी की संभावना: कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, खासकर जिन्हें यह सूट नहीं करता।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
COMMENTS