Site icon Bharat Update 24

CM Yogi कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, राम मंदिर के विभिन्न हिस्सों में प्राण प्रतिष्ठा शुरू

10 big decisions in CM Yogi cabinet meeting

CM Yogi कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले..

10 big decisions in CM Yogi cabinet meeting: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें सबसे बड़ा फैसला पूर्व अग्निवीरों को लेकर लिया गया है। अब उन्हें यूपी पुलिस और पीएसी में 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, साथ ही उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य सेना से लौटे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को बैठक का एजेंडा जारी किया था। इस दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण विकास एवं प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

यह भी पढ़ें:खान सर की पत्नी की पहली झलक, रिसेप्शन पार्टी के फोटोज-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अयोध्या में राम मंदिर के विभिन्न मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा शुरू
राम मंदिर परिसर में मंगलवार से प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठान आरंभ हो गए हैं। राम दरबार, परकोटे के छह मंदिरों और शेषावतार मंदिर में भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हुई।

सुबह साढ़े छह बजे से वैदिक आचार्यों ने पूजन कार्य शुरू किया। सबसे पहले मूर्तियों का शुद्धिकरण किया गया, जिसके बाद विभिन्न पूजन विधियां संपन्न हुईं, जिनमें वेदी पूजन, षोडश मात्रिका पूजन, सप्त मात्रिका पूजन, योगिनी पूजन, वास्तु पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, सर्वतोभद्र पूजन, नवग्रह पूजन, यज्ञकुंड संस्कार, अरणि मंथन और अग्नि स्थापन जैसे पवित्र कर्म शामिल थे।

इसके बाद पंच वारुणी हवन के साथ मूर्तियों के संस्कार की विधियां शुरू हुईं। वैदिक आचार्यों के अनुसार, इन सभी प्रक्रियाओं का उद्देश्य मंदिर में स्थापित हो रही मूर्तियों को जीवन दान देना और उन्हें विधिपूर्वक प्रतिष्ठित करना है।

मुख्य बिंदु:

Exit mobile version